विदेश की खबरें | पाकिस्तान हांगकांग स्थित ‘इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फोर मेडिएशन’ का हस्ताक्षरकर्ता बना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान शुक्रवार को हांगकांग स्थित ‘इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फोर मेडिएशन’ का हस्ताक्षरकर्ता बना, जो (संगठन) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति को आगे बढ़ाने की एक चीनी पहल है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 30 मई पाकिस्तान शुक्रवार को हांगकांग स्थित ‘इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फोर मेडिएशन’ का हस्ताक्षरकर्ता बना, जो (संगठन) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति को आगे बढ़ाने की एक चीनी पहल है।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने आज पाकिस्तान की ओर से चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग में ‘इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फोर मेडिएशन(आईओएमईडी)’ की स्थापना की संधि पर हस्ताक्षर किए।’’

बयान में कहा गया कि डार ने समारोह को संबोधित करते हुए आईओएमईडी की स्थापना और साझा भविष्य वाले वैश्विक समुदाय विकसित करने और उस दिशा में निरंतर प्रयासों की अगुवाई करने को लेकर चीनी नेतृत्व की बुद्धिमत्ता की सराहना की।

बयान में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘आईओएमईडी एक अधिक समावेशी, अधिक न्यायपूर्ण और अधिक समतापूर्ण दुनिया बनाने के लिए नए अवसर और नई उम्मीदें भी प्रदान करता है। आईओएमईडी के संस्थापक सदस्यों में से एक के रूप में, पाकिस्तान इस महान मिशन में एक सक्रिय आवाज़ बना रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि आईओएमईडी का निर्माण अंतरराष्ट्रीय शांति, स्थिरता और विकास के केंद्र बिंदु के रूप में बहुपक्षवाद की अपरिहार्यता और महत्व को रेखांकित करता है।

उपप्रधानमंत्री ने शांति और सुरक्षा के साथ-साथ विकास को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की मजबूत प्रतिबद्धता जतायी और बहुपक्षवाद को आगे बढ़ाने एवं संरक्षित करने के महत्व पर विस्तार से अपनी बात रखी।

अपने भाषण में, डार ने भारत पर “पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक कृत्य में लगकर और सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को अवैध रूप से स्थगित रखकर’ अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया।

डार ने लंबे समय से चले आ रहे जम्मू और कश्मीर विवाद का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत समाधान करने का आह्वान किया।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया बढ़ गया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस हमले के बाद भारत ने छह मई की रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर