एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | रिजवान की अर्धशतकीय पारी से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड की टीम शुरूआती दोनों मैच जीत कर पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर चुकी थी। इस जीत से हालांकि 26 दिसंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले पाकिस्तान का हौसला बढ़ेगा।

खेल की खबरें | रिजवान की अर्धशतकीय पारी से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया

न्यूजीलैंड की टीम शुरूआती दोनों मैच जीत कर पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर चुकी थी। इस जीत से हालांकि 26 दिसंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले पाकिस्तान का हौसला बढ़ेगा।

आजम की गैरमौजूदगी में इस श्रृंखला में पारी का आगाज कर रहे रिजवान ने 59 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से टी20 अंतरराष्ट्रीय का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ नाबाद 33 रन था। इस पारी के बूते पाकिस्तान ने जीत के लिए 174 रन का पीछा करते हुए दो गेंद शेष रहते छह विकेट 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 173 रन बनाये। उसके लिये डेवोन कोनवे ने 45 गेंद में 63 जबकि विकेटकीपर टीम सिफर्ट ने 20 गेंद में 35 और ग्लेन फिलिप्स ने 20 गेंद में 31 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने तीन विकेट लिये। शाहीन शाह आफरीदी और हारिस राउफ को दो-दो सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रिजवान ने पहले विकेट के लिए हैदर अली (11) के साथ 40 और दूसरे विकेट के लिए मोहम्मद हफीज (41) के साथ 72 रन की शानदार साझेदारी कर मजबूत नींव रखी।

वह जब आउट हुए तो पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट पर 171 रन हो गया था। टीम को जीत के लिए चार गेंद में तीन रन की दरकार थी लेकिन इफ्तिकार अहमद ने काइल जैमीसन (22 रन पर एक विकेट) की गेंद पर छक्का जड़कर पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित कर दी।

न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और स्कॉट कुगलीजन ने दो-दो विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2020 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).