PAK vs NZ 1st T20I 2023: कप्तान बाबर के सौवें टी20 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से धोया, पाक ने 1-0 से बनाई बढ़त
तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर चार विकेट लिये। न्यूजीलैंड की टीम चार ओवर बाकी रहते 94 रन पर ही आउट हो गई । उसने आखिरी पांच विकेट छह रन के भीतर गंवा दिये.
तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर चार विकेट लिये। न्यूजीलैंड की टीम चार ओवर बाकी रहते 94 रन पर ही आउट हो गई, उसने आखिरी पांच विकेट छह रन के भीतर गंवा दिये. इससे पहले पाकिस्तान ने 182 रन बनाये । युवा बल्लेबाज साइम अयूब और फखर जमां दोनों ने 47 रन की पारी खेली. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के साथ वापसी करने उतरेगी न्यूज़ीलैंड की टीम, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटसी प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान से श्रृंखला 1 . 2 से हारने के बाद पाकिस्तान ने इस श्रृंखला में अपनी पूरी मजबूत टीम उतारी है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम में उसके आठ प्रमुख खिलाड़ी नहीं हैं जो भारत में आईपीएल खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड इस दौरे पर पांच टी20 और पांच वनडे खेलेगी.
न्यूजीलैंड के लिये मैट हेनरी ने टुकड़ों में हैट्रिक ली. उन्होंने अपने तीसरे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर शादाब खान और इफ्तिखार अहमद को आउट किया. वहीं अगले ओवर की पहली गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी को डीप में डेरिल मिशेल के हाथों लपकवाया.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

