विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने देश की समुद्री सीमा में कथित रूप से आने को लेकर 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी दो नौकाएं जब्त की हैं।

कराची, 16 मार्च पाकिस्तानी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने देश की समुद्री सीमा में कथित रूप से आने को लेकर 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी दो नौकाएं जब्त की हैं।

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘शुरुआती जांच के बाद, गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कानूनी औपचारिकताओं के लिए डॉक्स पुलिस कराची को सौंप दिया गया है।’’

बयान के मुताबिक, नियमित निगरानी के दौरान पूर्वी समुद्री विशेष आर्थिक जोन में दो भारतीय नौकाएं और उनके चालक दल के 11 सदस्यों को देखा गया।

उसमें कहा गया है कि हाल के दिनों में पाकिस्तानी समुद्री सीमा में प्रवेश की कई कोशिशें देखी गई हैं इसलिए पीएमएसए के जहाज, विमान और तेज नौकाएं क्षेत्र में गश्त लगाती हैं और उसकी निगरानी करती हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘मौजूदा हालात और यह तथ्य देखते हुए कि ऐसाी नौकाओं में सामान्य तौर पर जीपीएस डिवाइस लगा होता है, हमारी समुद्री सीमा में बहुत अंदर उनकी मौजूदगी चिंता का विषय है, क्योंकि इन नौकाओं का उपयोग गलत कार्यों के लिए भी किया जा सकता है।’’

गौरतलब है कि पाकिस्तान और भारत अरब सागर में स्पष्ट समुद्री सीमा नहीं होने के कारण अकसर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड