विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने इजराइल में काम करने के मामले में पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अधिकारियों ने पासपोर्ट और आव्रजन अधिनियम का उल्लंघन करके इजराइल के तेल अवीव शहर में चार से सात साल तक काम करने के आरोप में पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, पांच जुलाई पाकिस्तान के अधिकारियों ने पासपोर्ट और आव्रजन अधिनियम का उल्लंघन करके इजराइल के तेल अवीव शहर में चार से सात साल तक काम करने के आरोप में पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तान इजराइल को एक देश के रूप में मान्यता नहीं देता है।

संघीय जांच एजेंसी (एफएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने सिंध प्रांत के मीरपुरखास शहर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उसी शहर के तीन अन्य पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश कर रही है।

वरिष्ठ निरीक्षक मुमताज तालपुर ने कहा, “ये आठ लोग अलग-अलग समय पर अवैध रूप से तेल अवीव गए और वहां चार से सात साल तक काम किया। वे वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से अपने परिवारों को पैसे भी भेजते रहे। मामला एक व्यक्ति के रिश्तेदारों से मिली सूचना के माध्यम से सामने आया।”

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांच लोगों ने सात साल तक तेल अवीव में काम किया और वापस लौट आए, जबकि तीन अन्य तुर्किये, केन्या, श्रीलंका और यूनान के रास्ते अलग-अलग समय पर इजराइल गए थे।

उन्होंने कहा कि वे सभी एक इजराइली एजेंट के माध्यम से तेल अवीव पहुंचे थे। पाकिस्तानी नागरिकों ने सहायक, सफाईकर्मी और गैस स्टेशनों पर काम किया।

तालपुर ने कहा, "गिरफ्तार किए गए पांच लोग यूनान और दुबई के रास्ते पाकिस्तान लौटे थे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें