विदेश की खबरें | पीओके में विधानसभा चुनाव के दौरान सैनिक तैनात करेगी पाकिस्तानी सेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (सज्जाद हुसैन)

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 22 जुलाई पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में विधानसभा के लिए आगामी चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय अधिकारियों के अनुरोध पर वहां सैनिक तैनात करेगी।

इस क्षेत्र के शीर्ष चुनाव अधिकारी ने 25 जुलाई को पीओके विधानसभा के लिए चुनाव कराने की घोषणा की है, जबकि कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनाव दो महीने के लिए स्थगित करने की अपील की गई थी।

गौरतलब है कि पिछले साल पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान में विधानसभा चुनाव कराया था।

भारत ने गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने के फैसले के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी और कहा था कि सैन्य कब्जे वाले क्षेत्र की स्थिति को बदलने के लिए किसी भी कार्रवाई का कोई कानूनी आधार नहीं है।

भारत ने पाकिस्तान को दो टूक कह दिया है कि गिलगित और बाल्टिस्तान के क्षेत्रों सहित केंद्र शासित प्रदेशों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का संपूर्ण क्षेत्र उसका (भारत का) अभिन्न अंग है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड