एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने प्रतिबंधित बलूच अलगाववादी समूह के प्रमुख को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी.

विदेश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने प्रतिबंधित बलूच अलगाववादी समूह के प्रमुख को गिरफ्तार किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, सात अप्रैल पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक सफल खुफिया अभियान के तहत देश के अशांत माने जाने वाले बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित अलगाववादी समूह के संस्थापक को गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तान की सेना के मीडिया प्रकोष्ठ इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि गुलज़ार इमाम उर्फ शाम्बे को सावधानीपूर्वक चलाए गए एक सुनियोजित अभियान में पकड़ा गया है। यह अभियान विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर महीनों तक चलाया गया था।

संसाधनों से भरपूर बलूचिस्तान प्रांत ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है, जो लंबे समय से हिंसक गतिविधियों का केंद्र रहा है।

बलूच विद्रोही समूहों की ओर से पहले भी 60 अरब डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजनाओं को निशाना बनाकर कई हमले किए जा चुके हैं।

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि शाम्बे एक ‘कट्टर आतंकवादी’ था, साथ ही प्रतिबंधित बलूच नेशनल आर्मी का संस्थापक और नेता भी था। बलूच नेशनल आर्मी का गठन बलूच रिपब्लिकन आर्मी (बीआरए) और यूनाइटेड बलूच आर्मी (यूबीए) के विलय के बाद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).