देश की खबरें | पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, तीन सेक्टरों में की गोलाबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तीन सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू,24अक्टूबर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तीन सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | बिहार: जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशी नारायण सिंह पर गोली से हमला, अस्पताल में भर्ती: 24 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी इसका समुचित जबाव दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया,‘‘ शाम करीब साढ़े छह बजे (शनिवार को) पाकिस्तान ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे।’’

यह भी पढ़े | Punjab Minor Rape Case: पंजाब में बच्ची से रेप के मामले में राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, हाथरस कांड का जिक्र कर कही ये बात.

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका समुचित जवाब दिया और अंतिम खबर मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी चल रही थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने सांबा जिले के घगवाल सेक्टर के राजपुरियन में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। साथ ही कठुआ जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर के फकीरा और मनयारी में भी गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि राजपुरियन में सीमा पार से गोलीबारी देर रात दो बजे शुरू हुई।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स और बीएसएफ के बीच गोलीबारी तड़के 3.45 बजे तक चली।

कठुआ जिले में पाकिस्तानी रेंजरों ने शुक्रवार रात 10.30 बजे गोलीबारी शुरू की जो सुबह 4.30 बजे तक जारी रही।

उन्होंने कहा कि सीमा पार से गोलीबारी में भारत की तरफ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\