एजेंसी न्यूज

चीनी ऐप के आगे फिर झुका पाकिस्तान, 15 महीने में चौथी बार TikTok से हटाया प्रतिबंध

वीडियो साझा करने वाली चीन की लोकप्रिय सेवा ने आश्वासन दिए हैं कि वह अश्लील सामग्री के प्रसारित होने पर नियंत्रण लगाएगी, जिसके बाद यह प्रतिबंध हटाया गया है. पिछले 15 महीनों में यह चौथी बार है जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया और फिर हटाया है.

चीनी ऐप के आगे फिर झुका पाकिस्तान, 15 महीने में चौथी बार TikTok से हटाया प्रतिबंध
टिकटॉक (Photo Credits: Wiki Commons)

पाकिस्तान (Pakistan) के मीडिया नियामक प्राधिकरण ने शुक्रवार को टिकटॉक (TikTok) से प्रतिबंध फिर से हटा लिया. इस बार उसने चार महीने बाद यह प्रतिबंध हटाया है. वीडियो साझा करने वाली चीन की लोकप्रिय सेवा ने आश्वासन दिए हैं कि वह अश्लील सामग्री के प्रसारित होने पर नियंत्रण लगाएगी, जिसके बाद यह प्रतिबंध हटाया गया है. पिछले 15 महीनों में यह चौथी बार है जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया और फिर हटाया है. पाकिस्तान ने किशोरों और युवाओं के बीच लोकप्रिय टिकटॉक पर सबसे पहले अक्टूबर 2020 में प्रतिबंध लगाया था. उसने कहा था कि उसे ऐप पर सामग्री कथित तौर पर ‘‘अनैतिक, अश्लील और अशिष्ट’’ पाए जाने को लेकर कई शिकायतें मिली थीं.

नियामक एजेंसी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि टिकटॉक ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया है कि वह उन उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक करेगी जो ‘‘गैरकानूनी सामग्री’’ अपलोड करते हैं. चीन की बाइटडांस कंपनी की इस ऐप को पाकिस्तान में तकरीबन 3.9 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है. यह भी पढ़ें : जो बाइडन ने गुरू नानक जयंती पर सिख समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान ने फेसबुक और ट्विटर को उनकी सामग्री को लेकर सैकड़ों शिकायतें भेजी है. उसने आरोप लगाया कि उक्त सामग्री अप्रिय और संभावित रूप से इस्लाम के प्रति अपमानजनक है एवं पाकिस्तानी कानून के खिलाफ हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).