विदेश की खबरें | पाकिस्तान : टिकटॉक अकाउंट हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद व्यक्ति ने बेटी की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसने सोशल मीडिया मंच ‘टिकटॉक’ से अकाउंट हटाने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पेशावर, नौ जुलाई पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसने सोशल मीडिया मंच ‘टिकटॉक’ से अकाउंट हटाने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना रावलपिंडी जिले के ढोक चौधरियां तख्त परी इलाके में घटी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी बेटी को कई बार टिकटॉक अकाउंट हटाने के लिए कहा था।
पुलिस ने बताया कि जब लड़की ने इनकार किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि परिवार ने शुरू में हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश की, लेकिन जांच के दौरान एकत्र किए गए साक्ष्य हत्या की ओर इशारा कर रहे थे।
पुलिस ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

