विदेश की खबरें | गुरुद्वारा दरबार साहिब में बिना सिर ढके फोटो शूट मामले में पाक पुलिस ने जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान पुलिस ने सोमवार को करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब में परिधान के एक ब्रांड के लिए पाकिस्तान की एक मॉडल के बिना सिर ढके फोटोशूट कराने की जांच शुरू का दी है। पुलिस ने यह जांच तब शुरू की जब एक भारतीय सिख पत्रकार ने तस्वीरों की समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए आलोचना की।

लाहौर, 29 नवंबर पाकिस्तान पुलिस ने सोमवार को करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब में परिधान के एक ब्रांड के लिए पाकिस्तान की एक मॉडल के बिना सिर ढके फोटोशूट कराने की जांच शुरू का दी है। पुलिस ने यह जांच तब शुरू की जब एक भारतीय सिख पत्रकार ने तस्वीरों की समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए आलोचना की।

भारतीय सिख स्वतंत्र पत्रकार रविंदर सिंह ने ट्वीट करके उल्लेख किया कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की गई हैं और उन्होंने समुदाय के प्रति अनादर को रेखांकित किया। सिंह ने अपने पोस्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी टैग किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान में करतारपुर साहिब में गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के परिसर में महिलाओं के परिधान के लिए बिना सिर ढके मॉडलिंग करके लाहौर की एक महिला ने सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचायी है।’’

गुरुद्वारे में अपना सिर ढकना अनिवार्य है और इसे इस पवित्र स्थान के प्रति सम्मान दिखाने का एक तरीका माना जाता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए डिजिटल मीडिया देखने वाले अजहर मशवानी ने सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि मामला ‘‘कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।’’

इसके कुछ ही समय बाद पंजाब पुलिस ने ट्वीट किया कि वे इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसने ट्वीट किया, ‘‘संबंधित ब्रांड के प्रबंधन और मॉडल के खिलाफ जांच की जा रही है। सभी धर्मों के उपासना स्थल समान रूप से सम्मानित हैं।’’

समाचारपत्र ‘डॉन’ की एक खबर के मुताबिक, मॉडल की तस्वीरें ‘मन्नत क्लोदिंग’ नाम के एक परिधान ब्रांड के इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गईं, लेकिन आलोचना के बाद इसे हटा दिया गया। खबर में मशवानी के हवाले से कहा गया है कि पुलिस फोटो खींचने में ब्रांड और मॉडल की भूमिका की पहले जांच करेगी और बाद में मामला दर्ज करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मॉडल ने खुद फोटोशूट कराया या फिर ब्रांड ने यह कराया।’’

सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, ‘‘डिजाइनर और मॉडल को तस्वीरों के लिए सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘करतारपुर साहिब एक धार्मिक प्रतीक है..।’’

पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया जताते हुए ‘मन्नत क्लोदिंग’ ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में माफी मांगी और इस बात से इनकार किया कि उनके अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीरें उनके द्वारा किए गए किसी भी फोटोशूट का हिस्सा थीं।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘ये तस्वीरें हमें एक थर्ड पार्टी (ब्लॉगर) ने मुहैया कराई थीं, जिसमें हमारा परिधान पहना गया था।’’ उसने कहा, ‘‘हालांकि, हम अपनी गलती स्वीकार करते हैं कि हमें इस सामग्री को पोस्ट नहीं करना चाहिए था और हम हर उस व्यक्ति से माफी मांगते हैं जो इससे आहत हुआ है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\