खेल की खबरें | पाक हॉकी टीम को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एनओसी मिली, मंगलवार को पहुंचेगी भारत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान हॉकी टीम को तीन अगस्त से चेन्नई में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की यात्रा करने की अनुमति मिल गई है।
कराची, 28 जुलाई पाकिस्तान हॉकी टीम को तीन अगस्त से चेन्नई में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की यात्रा करने की अनुमति मिल गई है।
पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचके) सचिव हैदर हुसैन ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उन्हें गृह मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है।
उन्होंने कहा,‘‘पाकिस्तानी टीम मंगलवार को वाघा बॉर्डर से अमृतसर की यात्रा करेगी और वहां से घरेलू उड़ान पकड़कर चेन्नई पहुंचेगी।’’
हैदर ने कहा कि वह अब भी तीन अधिकारियों के लिए वीजा का इंतजार कर रहे हैं । इनमें राष्ट्रीय टीम के नवनियुक्त सलाहकार शहनाज शेख भी शामिल हैं।
हैदर ने कहा कि उन्हें सोमवार तक वीजा मिलने का विश्वास है। भारतीय उच्चायोग ने बाकी खिलाड़ियों और अधिकारियों का वीजा पहले ही जारी कर दिया था ।
पाकिस्तान अपना पहला मैच तीन अगस्त को मलेशिया के खिलाफ खेलेगा ।
पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है : मुहम्मद उमर भट्टा (कप्तान), अकमल हुसैन, अब्दुल्ला इश्तियाक खान, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफियान खान, एहतशाम असलम, ओसामा बशीर, अकील अहमद, अरशद लियाकत, मुहम्मद इमाद, अब्दुल हनान शाहिद, जकारिया हयात, राणा अब्दुल वहीद अशरफ (उप कप्तान) , रोमन, मुहम्मद मुर्तज़ा याकूब, मुहम्मद शाहज़ेब खान, अफ़राज़, अब्दुल रहमान।
स्टैंडबाय : अली रज़ा, मुहम्मद बाकिर, मुहम्मद नदीम खान, अब्दुल वहाब, वकार अली, मुहम्मद अरसलान और अब्दुल कय्यूम।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)