विदेश की खबरें | पाक : इमरान की पार्टी के हिंदू नेता ने इस्तीफा दिया, सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेता और इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अल्पसंख्यक सदस्य जयप्रकाश ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 19 मई हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेता और इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अल्पसंख्यक सदस्य जयप्रकाश ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

जयप्रकाश ने नौ मई को देश के सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों पर हमले की आलोचना की।

पूर्व प्रधानमंत्री खान की गिरफ्तारी के विरोध में नौ मई को यह हमले किए गए थे। इस घटना का विरोध जताते हुए इससे पहले भी पीटीआई के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।

जयप्रकाश 2018 के आम चुनाव में अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीट पर पीटीआई पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नेशनल असेंबली के लिए चुने गए थे।

शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए पीटीआई की अल्पसंख्यक इकाई के अध्यक्ष ने नौ मई को हुए विरोध-प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा, ‘‘सेना के कारण पाकिस्तान का वजूद है और हम पाकिस्तान के कारण मौजूद हैं।’’

समा टीवी की खबर के मुताबिक, जयप्रकाश ने कहा, ‘‘मेरा आठ मई तक पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं था।’’

उन्होंने कहा कि वह बिना किसी दबाव के पार्टी छोड़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\