खेल की खबरें | पाक क्रिकेट समुदाय ने वार्न के निधन पर शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के आकस्मिक निधन से पाकिस्तान क्रिकेट समुदाय भी स्तब्ध है तथा पूर्व और वर्तमान के खिलाड़ियों ने इस अप्रत्याशित घटना पर दुख और अविश्वास व्यक्त किया।

कराची, पांच मार्च आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के आकस्मिक निधन से पाकिस्तान क्रिकेट समुदाय भी स्तब्ध है तथा पूर्व और वर्तमान के खिलाड़ियों ने इस अप्रत्याशित घटना पर दुख और अविश्वास व्यक्त किया।

क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक वार्न का शुक्रवार को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है।

पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने कहा, ‘‘शेन वार्न नहीं रहे.. मैं स्तब्ध हूं। विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यह सुन रहा हूं। हमारे क्रिकेट समुदाय के लिये बहुत दुखद दिन। मेरी पीढ़ी का सबसे बड़ा सुपरस्टार चला गया। अलविदा दिग्गज।’’

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने कहा, ‘‘वह हमेशा संपर्क में रहे और हमेशा मददगार रहे। एक प्रतिष्ठित गेंदबाज के अलावा वह एक बहुत अच्छे मनोरंजनकर्ता थे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

वर्तमान कप्तान बाबर आजम ने कहा, ‘‘यह विश्वास करना मुश्किल है। क्रिकेट जगत के लिये बहुत बड़ी क्षति। उन्होंने सचमुच अपनी जादुई लेग स्पिन से पीढ़ियों को प्रेरित किया। आप हमेशा शेन वार्न को याद करेंगे।’’

वार्न के निधन पर शोक व्यक्त करने वाले अन्य खिलाड़ियों में शोएब मलिक, इमरान नजीर, शादाब खान, अजहर महमूद, शोएब अख्तर, राशिद लतीफ, मोहम्मद हफीज, यासिर शाह और महिला टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान