विदेश की खबरें | पाकिस्तान की अदालत ने तोशाखाना मामले में पेशी के लिए इमरान खान को एक दिन की छूट दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई में बृहस्पतिवार को व्यक्तिगत पेशी से एक दिन की छूट देते हुए उन्हें शुक्रवार को पेश होने का आदेश दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, छह जुलाई पाकिस्तान की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई में बृहस्पतिवार को व्यक्तिगत पेशी से एक दिन की छूट देते हुए उन्हें शुक्रवार को पेश होने का आदेश दिया।

खान (70) को इस्लामाबाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत के सामने व्यक्तिगत रूप से बृहस्पतिवार को पेश होना था।

तोशाखाना कैबिनेट प्रभाग के प्रशासनिक नियंत्रण वाला विभाग है, जहां अन्य देशों की सरकारों एवं राष्ट्र प्रमुखों द्वारा पाकिस्तानी शासकों, सांसदों, नौकरशाहों और अधिकारियों को दिए गए उपहारों को रखा जाता है।

खान पर 2018 से 2022 के बीच प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान पद का दुरुपयोग कर इन उपहारों को खरीदने और बेचने का आरोप है। इन उपहारों की कीमत 14 करोड़ रुपये (6,35,000 अमेरिकी डॉलर) से अधिक है।

इमरान खान के वकील गोहर अली खान ने बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद की एक सत्र अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल को लाहौर उच्च न्यायालय के समक्ष पेश होना है और उन्होंने अदालत से सुनवाई के लिए 10 जुलाई के बाद की कोई तारीख तय करने को कहा। इसके बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष को छूट दी।

‘डॉन’ समाचार पत्र के अनुसार, अदालत ने तोशाखाना मामले की सुनवाई के दौरान खान को शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि खान को लंबी अवधि के लिए छूट देने का अनुरोध किए जाने के बावजूद अदालत ने खान को एक दिन की छूट दी और उनके वकील से यह सुनिश्चित करने को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शुक्रवार को अदालत में मौजूद होंगे।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दिलावर ने 10 मई को तोशाखाना मामले में खान को दोषी ठहराया था, जिन्होंने मामले के सुनवाई योग्य न होने की दलीलों को खारिज कर दिया था।

इसके बाद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमेर फारूक ने स्थानीय अदालत के आदेश को रद्द करते हुए इस मामले को निचली अदालत के पास वापस भेज दिया था और उसे सात दिन में मामले की फिर से समीक्षा करने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास