विदेश की खबरें | पाक हमला: मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि यह लड़ाई जल्द खत्म हो : डोनाल्ड ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत द्वारा मंगलवार को आधी रात के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए सैन्य हमले के तुरंत बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह लड़ाई ‘बहुत जल्द’ समाप्त हो जाएगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, सात मई भारत द्वारा मंगलवार को आधी रात के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए सैन्य हमले के तुरंत बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह लड़ाई ‘बहुत जल्द’ समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमने इसके बारे में तब सुना जब हम ओवल (अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय) जा रहे थे। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि अतीत में जो कुछ हुआ है उसके आधार पर कुछ होने वाला है।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। वास्तव में, अगर आप वास्तव में इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पास दोनों देशों के लिए कोई संदेश है, उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मैं बस उम्मीद करता हूं कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाए।’’

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सैन्य हमले 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए।

भारत की ओर से यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद हुई है।

रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।’’

बयान में कहा गया, ‘‘हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\