देश की खबरें | बवाल फिल्म में यहूदियों के नरसंहार मामूली बताए जाने से आहत हैं: इजराइल दूतावास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में इजराइल के राजदूत नेऑर गिलोन ने अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई फिल्म “बवाल” में यहूदियों के नरसंहार (हॉलोकास्ट) को “मामूली बताने” पर चिंता जाहिर की है।
नयी दिल्ली, 29 जुलाई भारत में इजराइल के राजदूत नेऑर गिलोन ने अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई फिल्म “बवाल” में यहूदियों के नरसंहार (हॉलोकास्ट) को “मामूली बताने” पर चिंता जाहिर की है।
वरुण धवन अभिनीत इस फिल्म में वैवाहिक कलह की एक कहानी बताने के लिए यहूदियों के नरसंहार का जिक्र किया गया है, जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में एक प्रमुख यहूदी समूह ने फिल्म की आलोचना करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म से इसे हटाने की अपील की।
भारत में इजराइल के दूतावास ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि फिल्म में “यहूदियों के नरसंहार को मामूली बताने से वह आहत हुआ है।”
बवाल का निर्देशन “दंगल” फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है।
गिलोन ने ट्विटर पर लिखा, “मैंने फिल्म बवाल नहीं देखी है, लेकिन मैंने जो पढ़ा है, उसके आधार पर मुझे लगता है कि फिल्म में खराब शब्दों और प्रतीकों का इस्तेमाल किया गया है। यहूदियों के नरसंहार को मामूली बताए जाने से सबको आहत होना चाहिए। ”
उन्होंने लिखा, “जो लोग यहूदियों के नरसंहार की भयावहता के बारे में नहीं जानते, मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे इस बारे में जानें।
फिल्म में वरुण धवन हाई स्कूल में इतिहास के शिक्षक अजय दीक्षित की भूमिका में हैं तथा जान्हवी कपूर उनकी पत्नी निशा का किरदार निभा रही हैं। वे यूरोप की यात्रा पर जाते हैं जहां वे द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े अहम स्थलों का दौरा करते हैं जिनमें ऑशविट्ज और एम्स्टर्डम में ऐनी फ्रैंक का घर शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)