देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमला: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, वकीलों ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में बुधवार को एक मिनट का मौन रखा।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में बुधवार को एक मिनट का मौन रखा।

दोपहर भोज के बाद अपराह्न करीब दो बजे सभी अदालतों ने मौन रखा। अपराह्न करीब 1.59 बजे सायरन बजते ही न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और वादियों सभी ने मौन अवस्था में खड़े होकर अपराह्न दो बजे तक दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उच्चतम न्यायालय रजिस्ट्री ने एक परिपत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अपराह्न दो बजे न्यायाधीश, वकील, कर्मचारी और अदालत में मौजूद अन्य व्यक्ति मौन रखेंगे।

वकील और उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) के 300 से अधिक सदस्य आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उच्चतम न्यायालय के लॉन में एकत्र हुए।

एससीबीए ने पहलगाम के शांतिपूर्ण क्षेत्र में निर्दोष पर्यटकों के खिलाफ किए गए बर्बर और कायरतापूर्ण आतंकवादी हमलों की निंदा की।

एससीबीए के प्रस्ताव में कहा गया है, “ लोगों की दुखद मौत पर हम शोक व्यक्त करते हैं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं और कामनाएं घायलों के साथ हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हिंसा के ये निंदनीय कृत्य मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला हैं। निहत्थे, निर्दोष लोगों को निशाना बनाना अक्षम्य बर्बरता है।”

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक पर्यटक स्थल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल के दो विदेशी नागरिक और दो स्थानीय निवासी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड