देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमला: प्रकाश आंबेडकर ने पर्यटकों को वापस लाने के सरकार के कदम पर सवाल उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने शनिवार को कहा कि सरकार को पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर कश्मीर से पर्यटकों को वापस लाने की जल्दबाजी करने के बजाय उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए थी।

पुणे, 26 अप्रैल वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने शनिवार को कहा कि सरकार को पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर कश्मीर से पर्यटकों को वापस लाने की जल्दबाजी करने के बजाय उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए थी।

संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर के पौत्र प्रकाश आंबेडकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सरकार की गलती है। उन्हें जम्मू-कश्मीर में उन पर्यटकों का सहयोग करना चाहिए था, जो डरे हुए नहीं थे तथा उन्हें वापस लाने के बजाय उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए थी। तब स्थिति सामान्य हो जाती।’’

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को पर्यटकों का खर्च उठाना चाहिए था।

जम्मू कश्मीर में पहलगाम के एक लोकप्रिय मैदान में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें महाराष्ट्र के कम से कम छह लोग थे।

आंबेडकर ने इस अनुरोध के साथ दो मई को मुंबई में एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करने की घोषणा की कि सरकार पहलगाम आतंकी हमले के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित की भारत की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आंबेडकर ने पूछा कि क्या सरकार के पास सिंधु नदी के पानी का भंडारण करने के लिए बुनियादी ढांचा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ दस्तावेजों पर काम करने के बजाय, एक ठोस कार्ययोजना लागू करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड