एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए को दो आरोपियों की 10 दिन की और हिरासत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू की एक विशेष अदालत ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकवादियों को कथित रूप से पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों की 10 दिन की अतिरिक्त हिरासत प्रदान की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए को दो आरोपियों की 10 दिन की और हिरासत मिली

जम्मू, सात जुलाई जम्मू की एक विशेष अदालत ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकवादियों को कथित रूप से पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों की 10 दिन की अतिरिक्त हिरासत प्रदान की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 10 दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर को विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उनकी हिरासत अवधि बढ़ा दी, ताकि एनआईए मामले में अपनी जांच जारी रख सके।

दोनों को 22 जून को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन जम्मू की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने शुरू में एनआईए को पांच दिन की हिरासत दी, जिसके बाद मामला विशेष अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया।

एनआईए के अनुसार, आरोपियों ने हमले में शामिल तीन आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया और पुष्टि की कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे।

संघीय एजेंसी ने आरोप लगाया कि परवेज और बशीर ने 22 अप्रैल के हमले से पहले पहलगाम के हिल पार्क में झोपड़ी में आतंकवादियों को पनाह दी थी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे और 16 अन्य घायल हो गए थे।

एनआईए ने कहा कि दोनों ने उन आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और रसद सहायता प्रदान की, जिन्होंने धार्मिक पहचान के आधार पर पर्यटकों को चुन-चुनकर निशाना बनाया और मार डाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).