देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमला : कश्मीर में चार आतंकवादियों के घर जमींदोज किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी में अधिकारियों ने चार आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया है। इसे पहलगाम हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

श्रीनगर, 26 अप्रैल कश्मीर घाटी में अधिकारियों ने चार आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया है। इसे पहलगाम हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर के पुलवामा, शोपियां, कुपवाड़ा और कुलगाम जिलों में कथित आतंकवादियों के घर ध्वस्त कर दिए गए।

इससे पहले पहलगाम आतंकवादी हमले के मुख्य संदिग्ध सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घर बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि में नष्ट कर दिए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलवामा जिले के मुरान इलाके में अहसान उल हक शेख के घर को तोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि उसे 2018 में "पाकिस्तान में प्रशिक्षित" किया गया था और हाल ही में वह घाटी में "घुसपैठ" करके आया था।

उन्होंने बताया कि शोपियां जिले के चोटीपोरा में इसी तरह की कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सक्रिय शीर्ष कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे के घर को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने दावा किया कि पिछले तीन-चार सालों से सक्रिय कुट्टे कई राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि कुलगाम जिले के मतलहामा इलाके में जाकिर अहमद गनी के आवास को भी रात में ध्वस्त कर दिया गया। गनी 2023 से सक्रिय है और कई आतंकवाद संबंधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के कारण निगरानी में था।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कलारूस इलाके में सुरक्षा बलों ने एक अन्य घर को ध्वस्त कर दिया। यह घर फारूक अहमद तेदवा और मिस्कीन अहमद तेदवा का था, जो वर्तमान में पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां चला रहे हैं।

इसके साथ ही कथित आतंकवादियों के पांच घरों को ध्वस्त कर दिया गया है।

शुक्रवार को, पहलगाम हत्याकांड को अंजाम देने में मदद करने के आरोपी आदिल हुसैन थोकर और हमले में शामिल माने जा रहे आसिफ शेख के बिजबेहरा और त्राल में स्थित घरों में विस्फोट हुआ था। माना जा रहा है घरों में पहले से रखे विस्फोटकों में विस्फोट हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू