देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमला: मुख्यमंत्री अब्दुल्ला खच्चर सवारी संचालक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए खच्चर चालक के जनाजे की नमाज में बुधवार को हिस्सा लिया।
श्रीनगर, 23 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए खच्चर चालक के जनाजे की नमाज में बुधवार को हिस्सा लिया।
पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने घातक हमला किया था।
मुख्यमंत्री ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हापतनार में मृतक सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, “शायद उसने (शाह को) उन्हें (आतंकियों को) रोकने की कोशिश की और एक आतंकवादी से बंदूक छीनने की कोशिश की इसलिए उसे निशाना बनाया गया।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें परिवार का ख्याल रखना होगा और उनकी मदद करनी होगी। मैं उन्हें यह आश्वासन देने आया हूं कि सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी है और हम उनके लिए जो भी कर सकते हैं, करेंगे।”
पहलगाम स्थित पर्यटक स्थल बैसरन मैदान में मंगलवार को हुए हमले में सैयद आदिल एकमात्र स्थानीय व्यक्ति था, जिसकी मौत हुई।
हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)