देश की खबरें | पहलगाम हमला : सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच कश्मीर में 48 पर्यटक स्थल बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर कश्मीर घाटी के संवेदनशील इलाकों में स्थित करीब 50 सार्वजनिक पार्क एहतियातन बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 29 अप्रैल पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर कश्मीर घाटी के संवेदनशील इलाकों में स्थित करीब 50 सार्वजनिक पार्क एहतियातन बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों के लिए खतरे की आशंका के मद्देनजर कश्मीर के 87 सार्वजनिक उद्यानों में से 48 के द्वार बंद कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा की समीक्षा एक सतत प्रक्रिया है और आगामी दिनों में इस सूची में और स्थान जोड़े जा सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बंद किए गए पर्यटक स्थल कश्मीर के दूरदराज के इलाकों में हैं और इनमें पिछले 10 साल में खोले गए कुछ नए स्थल भी शामिल हैं।

पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित किए गए स्थानों में दूधपथरी, कोकेरनाग, डकसुम, सिंथन टॉप, अचबल, बंगस घाटी, मार्गन टॉप और तोसामैदान शामिल हैं।

अधिकारियों ने इस संबंध में कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया है लेकिन इन स्थानों पर प्रवेश रोक दिया गया है। दक्षिण कश्मीर के कई ‘मुगल गार्डन’ के द्वार बंद कर दिए गए हैं।

इन पर्यटन स्थलों को बंद करने का फैसला पहलगाम के बैसरन में आतंकवादी हमले के एक सप्ताह बाद किया गया। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड