देश की खबरें | पहलगाम दुर्घटना : आईटीबीपी के एक और जवान की मौत, मृतकों की संख्या आठ हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले सप्ताह हुई बस दुर्घटना में घायल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान की इलाज के दौरान मौत होने के बाद, इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले सप्ताह हुई बस दुर्घटना में घायल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान की इलाज के दौरान मौत होने के बाद, इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि इस दुर्घटना में सात जवानों की मौत हो गयी थी और जम्मू कश्मीर पुलिस के दो कर्मियों समेत 32 अन्य लोग घायल हो गए थे। यह हादसा तब हुआ था जब उनकी बस 16 अगस्त को पहलगाम के समीप एक खाई में गिर गयी थी। वे अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने अड्डे पर लौट रहे थे।

आईटीबीपी के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सहायक उप-निरीक्षक नंदन सिंह की श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार रात साढ़े 11 बजे मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में आईटीबीपी के कुल आठ जवानों की मौत हो चुकी है।

गंभीर रूप से घायल तीन कर्मियों को हाल में श्रीनगर से विमान से दिल्ली लाया गया और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले सप्ताह ट्रामा सेंटर जा कर उनका हाल चाल लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान