देश की खबरें | जम्मू मंडल के दो जिलों में डीडीसी अध्यक्ष के दो पदों पर पीएजीडी की जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने जम्मू मंडल के रामबन और किश्तवाड़ जिलों में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष पदों पर बृहस्पतिवार को जीत दर्ज की।

जम्मू, 18 फरवरी गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने जम्मू मंडल के रामबन और किश्तवाड़ जिलों में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष पदों पर बृहस्पतिवार को जीत दर्ज की।

पीएजीडी में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और माकपा जैसे मुख्यधारा के राजनीतिक दल शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों जिलों में अध्यक्ष पदों पर पीएजीडी ने आसान जीत हासिल की।

इन दोनों जिलों में डीडीसी अध्यक्ष पद का चुनाव पूरा होने के बाद अब सभी की नजरें राजौरी जिले पर हैं जहां अंतिम चरण में शुक्रवार को चुनाव होना है।

इससे पहले चार चरणों में, भाजपा ने छह जिलों-जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा और रियासी में डीडीसी के अध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की थी। पुंछ जिले में अध्यक्ष पद पर एक निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा था।

भाजपा के खाते में पांच उपाध्यक्ष पद भी गए, जबकि पुंछ और रियासी जिलों में उपाध्यक्ष पदों पर निर्दलीयों को जीत मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now