देश की खबरें | अंतरिक्ष क्षेत्र नियामक प्रमुख पवन गोयनका को प्रदान किया जाएगा पद्मश्री पुरस्कार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा समूह के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार गोयनका को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। गोयनका ने स्कॉर्पियो एसयूवी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वर्तमान में वह भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र नियामक आईएनएसपीएसी के प्रमुख हैं।
नयी दिल्ली, 26 जनवरी महिंद्रा समूह के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार गोयनका को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। गोयनका ने स्कॉर्पियो एसयूवी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वर्तमान में वह भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र नियामक आईएनएसपीएसी के प्रमुख हैं।
सरकार ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की।
इंजीनियर से अंतरिक्ष क्षेत्र प्रशासक बने गोयनका ने आईआईटी-कानपुर से बीटेक की डिग्री और अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।
वह ‘हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम’ में स्नातक भी हैं।
उन्होंने अमेरिका के डेट्रॉयट स्थित जनरल मोटर्स के अनुसंधान एवं विकास केंद्र में 14 वर्षों तक तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा में 28 वर्षों तक सेवाएं दीं।
उन्हें भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (आईएनएसपीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसे सरकार ने इस क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के बाद स्थापित किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)