जरुरी जानकारी | हरियाणा में रविवार से धान की खरीद शुरू होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में धान की ‘पीआर-126’ किस्म की खरीद 27 सितंबर से शुरू होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यहां जानकारी दी।

चंडीगढ़, 26 सितंबर हरियाणा में धान की ‘पीआर-126’ किस्म की खरीद 27 सितंबर से शुरू होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यहां जानकारी दी।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के दास ने कहा कि कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला और कैथल जैसे चार जिलों में किसानों द्वारा पीआर -126 ’किस्म की धान की कटाई की गई है। इन जिलों के किसानों ने अपनी फसल मंडियों में पहुंचा दी है।

यह भी पढ़े | Bada Business ‘Retail Ka Mahakumbh’ 2020 Live Streaming: विश्व के सबसे बड़े वेबिनार में डॉ विवेक बिंद्रा देंगे कोरोना काल में बिजनेस बढ़ाने का मंत्र, यहां देखें लाइव.

उन्होंने कहा कि इन चार जिलों की मंडियों में लगभग चार लाख क्विंटल धान की आवक हुई है और किसानों को हो रही असुविधा को देखते हुए राज्य सरकार ने रविवार से ही खरीद शुरू करने का कार्यक्रम तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि हाफेड, हरियाणा राज्य भंडारण निगम और खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग सहित प्रदेश की खरीद एजेंसियों द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि बिना किसी परेशानी के धान की खरीद सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़े | आलू, प्याज, टमाटर के दाम में हुई गिरावट तो सबसे पहले से कर देगा अलर्ट ये Portal.

दास ने कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किसानों को मंडियों में आने के लिए जारी किए जाने वाले गेट पास को बाजार समिति के कर्मचारियों के माध्यम से सत्यापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब यह जांचा जाएगा कि जो किसान मंडी में अपनी फसल लेकर आते हैं, उन्होंने खुद को ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत करवाया है या नहीं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि ई-खरीड पोर्टल भी 29 सितंबर, 2020 से शुरू होगा और इसके लिए निर्धारण का काम भी किया जायेगा।

एक अधिकारी ने कहा कि इस बीच, केंद्र सरकार ने खरीफ 2020-21 सत्र के लिए हरियाणा में मूंग की अधिकतम 5,825 टन की खरीद के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) लागू करने की मंजूरी दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\