देश की खबरें | जम्मू के कठुआ में ड्रोन से गिराया गया मादक पदार्थों का पैकेट बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने सीमा पार से आए एक ड्रोन द्वारा गिराया गया मादक पदार्थों से भरा एक पैकेट बरामद किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जम्मू, 30 जुलाई जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने सीमा पार से आए एक ड्रोन द्वारा गिराया गया मादक पदार्थों से भरा एक पैकेट बरामद किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई थी कि मंगलवार शाम को हीरानगर क्षेत्र में एक ड्रोन द्वारा एक पैकेट गिराया गया था जिसके बाद पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कार्रवाई की और पैकेट बरामद कर लिया।
उन्होंने बताया कि पैकेट में 400 ग्राम मादक पदार्थ पाया गया।
पूरे इलाके में तलाशी ली गई ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन द्वारा कोई और वस्तु तो नहीं गिराई गई।
इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शोभित सक्सेना ने बताया कि सतर्कता बरती जा रही है और तलाश अभियान जारी है।
खारी सिम्मी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

