एजेंसी न्यूज

तेज गेंदबाज पैट कमिंस आस्ट्रेलिया के नये टेस्ट कप्तान

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को दोनों घोषणा की . उपकप्तान कमिंस अब टिम पेन की जगह लेंगे जिन्होंने एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने का चार साल पुराना प्रकाश में आने के बाद पिछले सप्ताह कप्तानी छोड़ दी .

तेज गेंदबाज पैट कमिंस आस्ट्रेलिया के नये टेस्ट कप्तान
पैट कमिंस (Photo Credits: Instagram)

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को दोनों घोषणा की . उपकप्तान कमिंस अब टिम पेन की जगह लेंगे जिन्होंने एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने का चार साल पुराना प्रकाश में आने के बाद पिछले सप्ताह कप्तानी छोड़ दी . टेस्ट स्तर पर आस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले आखिरी तेज गेंदबाज रे लिंडवाल थे जिन्होंने 1956 में एक टेस्ट में कार्यवाहक कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी . कमिंस आस्ट्रेलिया के 47वें टेस्ट कप्तान हैं .

स्मिथ को 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद से छेड़खानी मामले के बाद कप्तानी से हटाया गया था . उन्हें दो साल के लिये नेतृत्व दल में शामिल किये जाने पर भी रोक लगा दी गई थी. यह भी पढ़ें : India vs New Zealand: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में जड़ा शतक

कमिंस ने एक बयान में कहा ,‘‘ एशेज से पहले इस जिम्मेदारी को स्वीकार करके मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं . उम्मीद है कि मैं टिम पेन के काम को आगे बढा सकूंगा .’’ पहला टेस्ट आठ दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जायेगा .

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2021 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).