देश की खबरें | पार्ल रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीका लीग के लिए शेन बांड को मुख्य कोच बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग की फ्रेंचाइजी पार्ल रॉयल्स ने बुधवार को न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बांड को 2024 सत्र के लिए अपना नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग की फ्रेंचाइजी पार्ल रॉयल्स ने बुधवार को न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बांड को 2024 सत्र के लिए अपना नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की।

बांड इस तरह टीम में दक्षिण अफ्रीका पूर्व आल राउंडर जेपी डुमिनी की जगह लेंगे। डुमिनी इस समय राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े हैं।

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज बांड ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चार खिताब दिलाने में मदद की थी।

उन्हें हाल में पार्ल रॉयल्स की सहयोगी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में सहायक कोच और सहायक कोच के तौर पर दोहरी भूमिका में शामिल किया था।

रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने दक्षिण अफ्रीकी लीग में उनके पदार्पण सत्र में स्वागत करते हुए कहा, ‘‘खेल के दिनों में कड़े प्रतिस्पर्धी होने के अलावा शेन बांड ने कई टीम और लीग में विभिन्न कोचिंग भूमिकाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। हम पार्ल रॉयल्स में कोचिंग टीम की अगुआई करने के लिए उन्हें शामिल कर खुश हैं। ’’

बांड ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से नयी चुनौती है। टीम काफी मजबूत है और काफी अनुभवी है जिससे जनवरी में टीम से जुड़ने और ट्राफी जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स