देश की खबरें | प.बंगाल : मालदा विस्फोट स्थल पर आग लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में उस प्लास्टिक री-साइकिलिंग फैक्टरी के मलबे में शनिवार को आग लग गई जिसमें 19 नवंबर को हुए विस्फोट में छह व्यक्तियों की जान चली गई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 21 नवंबर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में उस प्लास्टिक री-साइकिलिंग फैक्टरी के मलबे में शनिवार को आग लग गई जिसमें 19 नवंबर को हुए विस्फोट में छह व्यक्तियों की जान चली गई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग दोपहर करीब एक बज कर बीस मिनट पर लगी लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़े | Love Jihad Law: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार से लव जिहाद के खिलाफ कानून लागू करने का आग्रह किया.

सुजापुर में विस्फोट स्थल पर फॉरेन्सिक विशेषज्ञ नमूने एकत्र कर रहे थे और उसी दौरान आग लग गई।

अधिकारी ने बताया ‘‘लपटों से एक फॉरेन्सिक विशेषज्ञ के पीपीई ने भी आग पकड़ ली। हालांकि अधिकारी और टीम के अन्य सदस्य वहां से तत्काल हट कर सुरक्षित जगह पर पहुंचे और आग बुझा ली गई।’’

यह भी पढ़े | Pollution in India: देश में बढ़ते प्रदुषण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, कहा-बीजेपी ने पर्यावरण के संरक्षण के लिये नहीं बनाई एक भी नीति.

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

इस बीच, फॉरेन्सिक दल के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया ‘‘हमने विस्फोट स्थल से नमूने एकत्र किए है जिनकी रसायनिक जांच कर, विस्फोट के कारण का पता लगाया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now