एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ओयो इस वर्ष अयोध्या में 50 नई संपत्तियां जोड़ेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आतिथ्य क्षेत्र की प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो ने बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के सहयोग से वह 2023 में अयोध्या में 50 नई संपत्तियां जोड़ेगी।

जरुरी जानकारी | ओयो इस वर्ष अयोध्या में 50 नई संपत्तियां जोड़ेगी

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल आतिथ्य क्षेत्र की प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो ने बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के सहयोग से वह 2023 में अयोध्या में 50 नई संपत्तियां जोड़ेगी।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि इन 50 नई संपत्तियों में से 25 होमस्टे होंगी जिनका संचालन आवास स्वामी करेंगे जबकि 25 छोटे और मध्यम आकार वाले होटल होंगे जिनमें दस से 20 कमरे होंगे।

मौजूदा समय में अयोध्या में ओयो की पांच संपत्तियां हैं।

कंपनी ने बताया कि अयोध्या में अपनी विस्तार योजना के लिए वह अयोध्या विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के साथ मिलकर काम कर रही है।

ओयो के मुख्य व्यापार अधिकारी अनुज तेजपाल ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण जरूरतों और चिंताओं को समझने के लिए कई दौर की बैठक की गई और उसके बाद कंपनी ने नई विस्तार योजना बनाई है।

तेजपाल ने बताया, ‘‘हमने होमस्टे को अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया है। भारत के प्रमुख धार्मिक क्षेत्रों में ओयो के विस्तार की हमारी योजना में अयोध्या शीर्ष पर है।’’

कंपनी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों से अयोध्या में आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2022 में यहां 2.20 करोड़ से अधिक पर्यटक आए थे। 2019 में यह संख्या दो करोड़ और 2017 में लगभग 1.5 करोड़ थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).