जरुरी जानकारी | ओयो ने हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स से जुटाये 54 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो ने हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स से वित्तपोषण के सीरीज एफ1 दौर में 54 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

नयी दिल्ली, छह जनवरी आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो ने हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स से वित्तपोषण के सीरीज एफ1 दौर में 54 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी रजिस्ट्रार को दी गयी सूचना में इसकी जानकारी मिली है। इसमें कहा गया है कि हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड ने निजी नियोजन के जरिये 100 रुपये अंकित मूल्य वाले 43.2 लाख रुपये प्रति सीरीज एफ1 सीसीसीपीएस के इश्यू मूल्य पर कुल 54 करोड़ रुपये के 125 सीरीज एफ1 अनिवार्य परिवर्तनीय संचयी तरजीही शेयरों (श्रृंखला एफ1 सीसीसीपीएस) लिये हैं।

हालांकि, संपर्क करने पर कंपनी ने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

ओयो ने यह राशि ऐसे समय जुटायी है, जब वह कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से धीरे-धीरे उबरने लगी है।

पिछले महीने, कंपनी ने 300 कर्मचारियों को हटा दिया था। ये कर्मचारी मुख्य तौर पर मरम्मत और परिचालन विभाग से हटाये गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी