एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ओयो के स्वामित्व वाली डैनसेंटर चालू वित्त वर्ष में भारत में 250 ‘वैकेशन होम’ जोड़ेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यात्रा प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो की यूरोपीय ‘हॉलिडे होम’ इकाई डैनसेंटर की योजना चालू वित्त वर्ष में भारत में 250 ‘वैकेशन होम’ (छुट्टियों के दौरान रहने की जगह) जोड़ने की है।

जरुरी जानकारी | ओयो के स्वामित्व वाली डैनसेंटर चालू वित्त वर्ष में भारत में 250 ‘वैकेशन होम’ जोड़ेगी

नयी दिल्ली, चार जुलाई यात्रा प्रौद्योगिकी कंपनी ओयो की यूरोपीय ‘हॉलिडे होम’ इकाई डैनसेंटर की योजना चालू वित्त वर्ष में भारत में 250 ‘वैकेशन होम’ (छुट्टियों के दौरान रहने की जगह) जोड़ने की है।

भारत में छुट्टियां मनाने एवं पर्यटन के दौरान प्रीमियम एवं व्यवस्थित वैकेशन होम की मांग तेजी से बढ़ रही है।

डैनसेंटर ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 50 वैकेशन होम जोड़े हैं और वित्त वर्ष के अंत तक इसकी 200 अन्य ऐसी संपत्तियां जोड़ने की योजना है।

डैनसेंटर के पास अब महाराष्ट्र में लोनावाला, हिमाचल प्रदेश में कुफरी, उत्तराखंड में रामगढ़, तमिलनाडु में चेन्नई एवं महाबलीपुरम, केरल में इडुक्की, राजस्थान में जयपुर, कर्नाटक में बेंगलुरु और दिल्ली में ‘वैकेशन होम’ का एक स्थापित नेटवर्क है। कंपनी की पेशकश में लक्जरी विला और अपार्टमेंट शामिल हैं।

डैनसेंटर आने वाले समय में तेलंगाना और उत्तर-पूर्व राज्यों जैसे नए क्षेत्रों में भी प्रवेश करने की योजना बना रही है।

ओयो ने कहा, “देश भर में प्रीमियम, अच्छी तरह से प्रबंधित ‘वैकेशन होम’ की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह रणनीतिक विस्तार किया जा रहा है।”

साल 1957 में डेनमार्क में स्थापित ब्रांड डैनसेंटर का 2019 में ओयो वैकेशन होम्स ने अधिग्रहण किया था। तब से, कंपनी ने यूरोप में अपनी उपस्थिति का काफी विस्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).