नयी दिल्ली, 27 अप्रैल आतिथ्य क्षेत्र के प्रौद्योगिकी मंच ओयो का नकदी प्रवाह वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में पहली बार सकारात्मक रहा।
ओयो के संस्थापक एवं समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कर्मचारियों के एक वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।
सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी को मार्च तिमाही के अंत में करीब 90 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नकदी प्रवाह रहने की उम्मीद है। यूरोप समेत सभी प्रमुख बाजारों में बुकिंग बढ़ने से ओयो का नकदी प्रवाह सुधरा है।
अग्रवाल ने अपने कर्मचारियों के समक्ष दी गई एक प्रस्तुति में कहा कि ओयो को वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 800 करोड़ रुपये की कर-पूर्व आय होने की उम्मीद है।
अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की कोशिश में जुटी ओयो ने गत मार्च में पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास संशोधित प्रारूप पेश किया था।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY