देश की खबरें | ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी से ‘लक्षित हिंसा’ की निंदा करने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा के नूंह में तोड़फोड़ की कार्रवाई और कथित लक्षित हिंसा की स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में निंदा करेंगे।

हैदराबाद, 14 अगस्त ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा के नूंह में तोड़फोड़ की कार्रवाई और कथित लक्षित हिंसा की स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में निंदा करेंगे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि एक ओर मुसलमानों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है, दूसरी ओर दिल्ली में उनके घर पर भी हमला हुआ है।

हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री को नूंह में तोड़फोड़ की निंदा करनी चाहिए। यदि प्रधानमंत्री के मन में भारतीय मुसलमानों के लिए थोड़ा सा भी प्रेम है तो मैं आशा करता हूं कि वह लक्षित हिंसा की कल लाल किले से निंदा करेंगे। हम आशा करते हैं कि जिस तरह एक धर्म को निशाना बनाया जा रहा है, जो हिंसा हो रही है, चाहे वह नूंह की हिंसा हो, उसकी प्रधानमंत्री निंदा करेंगे।’’

उनका कहना था कि तोड़फोड़ की कार्रवाई के माध्यम से एक समुदाय को ‘सामूहिक दंड’ दिया गया।

ओवैसी ने कहा, ‘‘ हम हिंसा की निंदा करते हैं लेकिन आप एक समुदाय को सामूहिक दंड दे रहे हैं।’’

उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ कहां चला गया है।

विभिन्न राज्यों में चलाये गये तोड़फोड़ अभियान का जिक्र करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात में बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या इस देश में अदालतें या कानून नहीं हैं? क्या उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा या नहीं?’’

उन्होंने याद किया कि यह जहांगीरपुरी मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है जहां उसने कहा कि उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाए।

दिल्ली में उनके घर पर कथित हमले के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा, ‘‘ नूंह में मुसलमानों के मकानों को ढहाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया और शायद हम अपने घर पर भी बुलडोजर के आने का इंतजार कर रहे हैं... जब भी मैं संसद में महत्वपूर्ण भाषण देता हूं तो ये लोग पत्थर फेंकते हैं। मैं चार बार का सांसद हूं और मेरे घर पर पत्थर फेंके गये। ’’

उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति से उन्हें धमकी भरे एसएमएस भी मिले जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू