देश की खबरें | महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 98 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण पूरा: रेल मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और अहमदाबाद के बीच रेलवे की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम तेज हो गया है और मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि इस परियोजना के लिए महाराष्ट्र में 98 प्रतिशत से अधिक जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है।

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर मुंबई और अहमदाबाद के बीच रेलवे की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम तेज हो गया है और मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि इस परियोजना के लिए महाराष्ट्र में 98 प्रतिशत से अधिक जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है।

रेल मंत्रालय ने कहा कि 118 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए जमीनी ढांचा तैयार किया जा रहा है और बुलेट ट्रेन स्टेशन के निर्माण का काम भी शुरू हो गया है।

ऐसा प्रतीत होता है कि महाराष्ट्र में सरकार बदलने के साथ, वन मंजूरी और भूमि अधिग्रहण के मामले में परियोजना की मुश्किलें दूर हो गई हैं।

सिलसिलेवार ट्वीट में मंत्रालय ने दावा किया कि जहां महाराष्ट्र में 98.22 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण हो चुका है, वहीं गुजरात में 98.87 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया गया है तथा दादरा और नगर हवेली में परियोजना के लिए शत-प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण हो चुका है।

मंत्रालय ने कहा कि 23 नवंबर तक कार्य में प्रगति 24.1 प्रतिशत थी, जबकि गुजरात में लगभग 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि महाराष्ट्र में अब तक लगभग 13 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना 508 किलोमीटर की है और इसका अधिकतर हिस्सा गुजरात में पड़ता है। परियोजना की कार्यान्वयन एजेंसी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) को महाराष्ट्र में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और ठाणे, विरार तथा बोइसर में नेटवर्क विकसित करना है।

अधिकारियों ने कहा कि गुजरात में लगभग सभी सिविल कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है, साथ ही पाया और नदियों के सभी छोटे और बड़े पुलों का निर्माण किया गया है। खंभों पर ऊपरी ढांचा लगाने का काम भी शुरू हो गया है।

बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बुलेट ट्रेन स्टेशन और भूमिगत सुरंग के निर्माण के लिए अनुबंध भी दे दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि खंभों और ऊपरी ढांचे से जुड़ा कार्य जल्द ही गुजरात की तरह महाराष्ट्र में भी दिखाई देगा। गुजरात में आणंद, सूरत, वडोदरा, भरूच, विलिमोरा, वापी और नवसारी जिलों में बुलेट ट्रेन स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी