एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अब तक 95 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए गए: बुलेटिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार तक 95 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। यहां जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | दिल्ली में अब तक 95 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए गए: बुलेटिन

नयी दिल्ली, 21 जुलाई दिल्ली में बुधवार तक 95 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। यहां जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसमें बताया गया कि मंगलवार को टीके की 71,000 खुराक दििए जाने के बाद बुधवार सुबह तक यहां पर जितनी खुराक बची हैं वह एक दिन के लिहाज से भी पर्याप्त नहीं है।

इसमें बताया गया कि मंगलवार को दिल्ली को कोविशील्ड की 85,810 खुराक मिली थीं जिसे मिलाकर कुल 1,08,300 खुराक दिल्ली को मिलीं।

कोवैक्सीन की 1,84,390 खुराक मिली हैं। कोवैक्सीन के टीकों में से सिर्फ 20 फीसदी को पहली खुराक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह सीमित संख्या में मिल रही है और नियमित रूप से उपलब्ध भी नहीं हो पा रही।

बुलेटिन में बताया गया कि मंगलवार को कुल 71,997 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया जिनमें से 29,857 को टीके की दूसरी खुराक दी गई। बुधवार को 61,782 लोगों को टीके लगाए गए जिसके साथ टीका लगवा चुके लोगों की संख्या 95,18,167 हो गई है। अब तक 22.88 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसमें बताया गया कि 18-44 आयुवर्ग के 46,15,762 लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2021 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).