देश की खबरें | भारत में 75 प्रतिशत से अधिक लोगों का उच्च रक्तचाप अनियंत्रित : अध्ययन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में उच्च रक्तचाप के एक चौथाई से भी कम मरीजों का रक्तचाप नियंत्रण में रहता है। ‘द लैंसेट रीजनल हेल्थ’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन से यह पता चला है।
नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारत में उच्च रक्तचाप के एक चौथाई से भी कम मरीजों का रक्तचाप नियंत्रण में रहता है। ‘द लैंसेट रीजनल हेल्थ’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन से यह पता चला है।
हृदय के रोगियों के लिए उच्च रक्तचाप एक अहम परिवर्तनीय कारक है जो समय पूर्व मौत के प्रमुख कारणों में से एक है।
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, नयी दिल्ली तथा अमेरिका के ‘बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ समेत अनुसंधानकर्ताओं के एक दल ने 2001 के बाद प्रकाशित 51 अध्ययनों की एक सुव्यवस्थित समीक्षा की जिससे भारत में उच्च रक्तचाप नियंत्रण की दरों का पता चला।
अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि 21 अध्ययनों (41 प्रतिशत) में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के बीच उच्च रक्तचाप के नियंत्रण की सबसे खराब दर पायी गयी और छह अध्ययनों (12 प्रतिशत) में ग्रामीण मरीजों के बीच नियंत्रण की दर ज्यादा खराब पायी गयी।
अध्ययन के लेखकों ने कहा, ‘‘भारत में उच्च रक्तचाप के एक चौथाई से भी कम मरीजों का रक्तचाप 2016-2020 के दौरान नियंत्रण में था। हालांकि, पिछले कुछ वर्ष के मुकाबले नियंत्रण दर में सुधार हुआ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उच्च रक्तचाप भारत में मौत की प्रमुख वजहों में से एक है। हृदय रोगियों की मौत की संख्या कम करने में उच्च रक्तचाप की बेहतर नियंत्रण दर हासिल करना अहम है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

