देश की खबरें | असम में बाढ़ से 63,000 से अधिक लोग प्रभावित, एक और व्यक्ति की जान गयी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बुधवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार आया है तथा प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 63,000 के आसपास रह गयी। एक सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
गुवाहाटी, 19 जुलाई असम में बुधवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार आया है तथा प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 63,000 के आसपास रह गयी। एक सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार एक और व्यक्ति की डूबकर मौत हो जाने के साथ ही इस साल बाढ़ में अब तक नौ लोगों की जान चली गयी है।
राज्य के 14 जिलों में कुल 63,606 लोग बाढ़ से बेहाल हैं जिनमें 30,354 पुरूष, 24,868 महिलाएं और 8,384 बच्चे हैं। एक दिन पहले ही ऐसे लोगों की संख्या 88,911 थी।
धुबरी, तेजपुर और नेमाटीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि उसकी सहायक नदियों में कई स्थानों पर जलस्तर घट रहा है।
बारपेटा, चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, कामरूप, कामरूप मेट्रो, लखीमपुर, मजुली, नगांव, नलबारी और शिवसागर बाढ़ प्रभावित जिले हैं। गोलाघाट सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां 27,526 लोग बाढ से बेहाल हैं। शिवसागर में 15,137 तथा नलबारी में 14,892 लोग बाढ़ के कारण मुश्किल में हैं।
चिरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, कामरूप, लखीमपुर और शिवसागर जिलों में कुल 51 राहत केंद्र स्थापित किये गये हैं।
एएसडीएमए के अनुसार राज्य में कुल 272 गांव जलमग्न हैं जबकि 2,863.76 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल बर्बाद हो गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

