एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की करीब 54.04 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया की गई है: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की अब तक 54.04 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गई हैं और 1,09,83,510 अतिरिक्त खुराक और भेजने की तैयारी चल रही है।

देश की खबरें | राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की करीब 54.04 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया की गई है: सरकार

नयी दिल्ली, 12 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की अब तक 54.04 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गई हैं और 1,09,83,510 अतिरिक्त खुराक और भेजने की तैयारी चल रही है।

मंत्रालय के पास सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक टीके की बर्बाद हुई खुराक समेत कुल 52,00,96,418 खुराक की खपत हुई है।

मंत्रालय ने कहा राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीके की कुल 2,55,54,533 खुराक अब भी उपलब्ध हैं।

इसके मुताबिक केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ था।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान अधिक टीकों की उपलब्धतता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की उपलब्धतता की अग्रिम सूचना के माध्यम से तेज किया जा रहा है, ताकि उनके द्वारा बेहतर योजना बनाई जा सके और टीका आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ किया जा सके।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, भारत सरकार कोविड टीकों को नि:शुल्क उपलब्ध करा कर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का सहयोग कर रही है।

कोविड टीकाकरण अभियान के नये चरण में, सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 प्रतिशत खरीदेगी और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त आपूर्ति (मुफ्त) करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).