देश की खबरें | जम्मू आधार शिविर से 1,800 से अधिक तीर्थयात्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में आधार शिविर से सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 1,800 से अधिक तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जम्मू, 29 जुलाई जम्मू में आधार शिविर से सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 1,800 से अधिक तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अब तक 4.55 लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले साल की तुलना में अधिक है। पिछले साल 4.5 लाख तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में बर्फ से निर्मित शिवलिंग के दर्शन किए थे।
अधिकारियों ने कहा कि तड़के 3:22 बजे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में 62 वाहनों में 1,832 तीर्थयात्रियों का 32वां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।
उन्होंने कहा कि समूह में 1,358 पुरुष, 363 महिलाएं और 109 साधू व साध्वी हैं। 1,263 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे मार्ग से होते हुए वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए पहलगाम पहुंचेंगे जबकि 569 ने गांदरबल जिले में छोटे यानी 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना है।
अधिकारियों ने बताया कि 28 जून को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा जम्मू से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये जाने के बाद से अब तक कुल 1,38,816 तीर्थयात्री यहां आधार शिविर से वार्षिक तीर्थयात्रा पर रवाना हो चुके हैं।
यह 52 दिवसीय यात्रा औपचारिक रूप से 29 जून को कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से शुरू हुई थी और 19 अगस्त को समाप्त होनी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

