जरुरी जानकारी | कर्मचारियों की हड़ताल से लुफ्थांसा की 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लुफ्थांसा की उड़ानों के इतने बड़े पैमाने पर रद्द होने से करीब 1.34 लाख यात्रियों को परेशानी उड़ानी पड़ी है। उन्हें या तो अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी या फिर नए सिरे से योजना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लुफ्थांसा की उड़ानों के इतने बड़े पैमाने पर रद्द होने से करीब 1.34 लाख यात्रियों को परेशानी उड़ानी पड़ी है। उन्हें या तो अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी या फिर नए सिरे से योजना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

इसके पहले मंगलवार को भी एयरलाइन की 47 उड़ानें रद्द की गई थीं।

जर्मनी की इस अग्रणी एयरलाइन के फ्रैंकफर्ट एवं म्यूनिख में स्थित प्रमुख केंद्रों के अलावा डसेलडॉर्फ, हैम्बर्ग, बर्लिन, ब्रेमन, हनोवर, स्टटगार्ट और कोलोन से संचालित होने वाली उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया।

एयरलाइन ने ग्राउंड स्टाफ की हड़ताल को देखते हुए विमान यात्रियों से हवाईअड्डे पर न आने का अनुरोध करते हुए कहा है कि अधिकांश काउंटर खाली पड़े हुए हैं।

हवाईअड्डों पर एयरलाइन की टिकटिंग एवं लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के संगठन ने सोमवार को ही हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी थी। वेतन एवं पारिश्रमिक संबंधी मुद्दों पर एयरलाइन प्रबंधन के साथ बातचीत नाकाम रहने के बाद यह हड़ताल की गई है।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\