विदेश की खबरें | बाली में 100 से अधिक मृतकों का सामूहिक दाह संस्कार हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पदंगबाई में ये परिवार 117 मृतकों का अंतिम संस्कार कर रहे थे। उन्हें पहले एक सार्वजनिक कब्रिस्तान में दफनाया गया था, जो श्मशान स्थल से ज्यादा दूर नहीं है। दाह संस्कार आमतौर पर परिवार अलग-अलग करते हैं, लेकिन सामूहिक दाह-संस्कार लागत के बोझ को कम करता है। कुछ परिवारों ने दाह संस्कार के लिए पांच साल से अधिक समय तक इंतजार किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पदंगबाई में ये परिवार 117 मृतकों का अंतिम संस्कार कर रहे थे। उन्हें पहले एक सार्वजनिक कब्रिस्तान में दफनाया गया था, जो श्मशान स्थल से ज्यादा दूर नहीं है। दाह संस्कार आमतौर पर परिवार अलग-अलग करते हैं, लेकिन सामूहिक दाह-संस्कार लागत के बोझ को कम करता है। कुछ परिवारों ने दाह संस्कार के लिए पांच साल से अधिक समय तक इंतजार किया।

हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह शुरू हुआ, जब निवासियों ने शवों के साथ 20-फुट लंबी लकड़ी की मीनार और गज मीना (हाथी के सिर वाली मछली) के आकार में एक ताबूत के साथ समुद्र तट तक जुलूस निकाला।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए परिजन अपने मृत सदस्य की तस्वीर लेकर आए थे जिसे उन्होंने ताबूत में लगा दिए।

जैसे ही जुलूस कब्रिस्तान के चारों ओर एक विशाल स्थान पर पहुंचा, रिश्तेदारों ने अस्थियों को लिया और अंतिम संस्कार से पहले उन्हें ताबूत में डाल दिया।

बाली के हिंदुओं का मानना ​​है कि दाह संस्कार मृतकों की आत्मा को मुक्ति देता है ताकि वे जीवन का अगला चक्र शुरू कर सकें।

करंगसेम सांस्कृतिक गांव के सचिव एका प्रिमावता ने कहा, ‘‘हम सामूहिक दाह संस्कार कर रहे हैं, इसलिए हम इसे एक साथ कर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड