देश की खबरें | बाहरी दिल्ली : एक नवजात बच्ची को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में कथित तौर पर लावारिस छोड़ी गयी एक दिन की बच्ची को बचा लिया गया है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में कथित तौर पर लावारिस छोड़ी गयी एक दिन की बच्ची को बचा लिया गया है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

डीसीडब्ल्यू के मुताबिक मंगलवार सुबह हेल्पलाइन नंबर 181 पर एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि बाहरी दिल्ली के नरेला में एक दिन की बच्ची को किसी ने झाड़ियों में फेंक दिया है और बच्ची के पास कोई नहीं है।

वक्तव्य के मुताबिक महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचित किया। डीसीडब्ल्यू की एक टीम ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बचाव कार्य में मदद की।

बच्ची जब मिली तो वह जोर-जोर से रो रही थी। वह इस समय अंबेडकर अस्पताल में है ।

डीसीडब्ल्यू ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को एक नोटिस भेजकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 317 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्ची के माता-पिता को भी ढूंढ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now