Inter Miami vs Hong Kong: लियोनेल मेस्सी की हांगकांग मैच में अनुपस्थिति पर चीन में बढ़ी नाराजगी, आयोजकों ने की रिफंड की पेशकश
इस हफ्ते के शुरू में स्थानीय टीम के खिलाफ हुए इस मैच में मेस्सी को भी मैदान पर खेलने उतरना था लेकिन वह ‘ग्रोइन’ चोट के कारण पूरे 90 मिनट तक बेंच पर बैठे रहे। लेकिन अर्जेंटीना का यह स्टार खिलाड़ी बुधवार को इंटर मियामी के ताजा प्रदर्शनी मैच में तोक्यो में 30 मिनट तक मैदान पर उतरा था.
Inter Miami vs Hong Kong: इस हफ्ते के शुरू में स्थानीय टीम के खिलाफ हुए इस मैच में मेस्सी को भी मैदान पर खेलने उतरना था लेकिन वह ‘ग्रोइन’ चोट के कारण पूरे 90 मिनट तक बेंच पर बैठे रहे. लेकिन अर्जेंटीना का यह स्टार खिलाड़ी बुधवार को इंटर मियामी के ताजा प्रदर्शनी मैच में तोक्यो में 30 मिनट तक मैदान पर उतरा था. जिससे पिछले दो दिन से चीन में सोशल मीडिया पर लोग मेस्सी के हांगकांग में मैच नहीं खेलने पर निराशा व्यक्त कर रहे हैं. शुक्रवार को स्थानीय आयोजक टैटलर एशिया ने ‘इंस्टाग्राम’ पोस्ट पर उन लोगों से माफी मांगी जो मैच से काफी निराश थे. यह भी पढ़ें: विसेल कोबे बनाम इंटर मियामी मैच के दौरान रॉबर्ट टेलर के पेनल्टी चूकने पर लियोनेल मेस्सी नहीं रोक पाए अपनी हसी, वीडियो हुआ वायरल
उसने कहा कि मेस्सी के नहीं खेलने के बारे में जब पता चला तो उसने इंटर मियामी के प्रबंधन से अनुरोध किया था कि वह इस फुटबॉलर से दर्शकों को समझाने का आग्रह करे. अनुबंध के अनुसार मेस्सी को 45 मिनट तक खेलना था लेकिन अगर चोटिल हो तो ऐसा नहीं कर पायेगा.
आयोजक ने कहा, ‘‘लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बल्कि मेस्सी सात फरवरी को जापान में खेले थे जो उनके चेहरे पर एक और थप्पड़ की तरह था.’’
आयोजक ने कहा कि वह सरकार से चर्चा कर रहा है कि इस मामले को कैसे निपटाया जाये और 50 प्रतिशत टिकट की राशि वापस देने के इंतजाम की घोषणा मार्च के मध्य में की जायेगी.
आयोजक ने कहा, ‘‘आयोजक के तौर पर हम अपनी जिम्मेदारी से नहीं बचेंगे इसलिये ही टैटलर एशिया उन सभी को 50 प्रतिशत ‘रिफंड’ की पेशकश करेगा जिन्होंने मैच के दिन के टिकट आधिकारिक चैनल से लिये थे.’’
मैच के प्रत्येक टिकट की कीमत 4,880 हांगकांग डॉलर (624 डॉलर) तक थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

