विदेश की खबरें | महामारी का प्रकोप बढ़ा, सहायता पैकेज को लेकर ट्रंप और कांग्रेस में मतभेद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने की बात मानी है लेकिन इस संबंध में व्हाइट हाउस तथा सीनेट के रिपब्लिकन सांसदों के बीच विभाजन और डेमोक्रेट्स के साथ उनके मतभेद की वजह से नये संघीय सहायता पैकेज को लेकर नयी चुनौतियां सामने आ रही हैं जहां आपदा राहत पैकेज समाप्त होने वाला है।

वाशिंगटन, 21 जुलाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने की बात मानी है लेकिन इस संबंध में व्हाइट हाउस तथा सीनेट के रिपब्लिकन सांसदों के बीच विभाजन और डेमोक्रेट्स के साथ उनके मतभेद की वजह से नये संघीय सहायता पैकेज को लेकर नयी चुनौतियां सामने आ रही हैं जहां आपदा राहत पैकेज समाप्त होने वाला है।

ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक बैठक बुलायी थी । सीनेट के बहुमत नेता मिश मैककॉनेल कुछ दिन में लगभग एक हजार अरब डॉलर के पैकेज को जारी करने वाले हैं।

यह भी पढ़े | यूक्रेन: हथियारबंद शख्स ने 20 लोगों को बस के भीतर बनाया बंधक.

लेकिन ट्रंप प्रशासन विधेयक के तहत संक्रमण की जांच के लिए और अधिक धन जारी किये जाने के पक्ष में नही है ।

ट्रंप ने कहा, ‘‘हमने बहुत प्रगति की है। लेकिन दुर्भाग्य से यह बहुत मुश्किल है।’’

यह भी पढ़े | अमेरिका ने निभाई भारत से दोस्ती, गलवान घाटी में चीन के दुस्साहस के बाद राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम को सर्वसम्मति से किया पारित.

महामारी देश में विकराल रूप लेती जा रही है जिसके कारण कांग्रेस के पास एक अन्य बड़े राहत पैकेज को जारी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

कारोबार फिर से बंद हो रहे हैं, कई स्कूल फिर से पूरी तरह नहीं खुल पाएंगे ओर नौकरियां जा रही है, वहीं संघीय सहायता की अवधि भी कुछ दिन में खत्म हो जाएगी।

सीनेट की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा कि जांच के लिए धन राशि जारी करने में अवरोध पैदा करने की व्हाइट हाउस की कोई भी कोशिश बहुत बड़ी नासमझी वाली बात है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\