एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इस सत्र का हमारा सबसे खराब प्रदर्शन : रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चोट के कारण चार मैचों से बाहर रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह अब पूरी तरह से ठीक है हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद से मिली दस विकेट से हार पर निराशा जताते हुए उन्होंने इसे टीम का आईपीएल के इस सत्र का सबसे खराब प्रदर्शन बताया ।

खेल की खबरें | इस सत्र का हमारा सबसे खराब प्रदर्शन : रोहित

शारजाह, तीन नवंबर चोट के कारण चार मैचों से बाहर रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह अब पूरी तरह से ठीक है हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद से मिली दस विकेट से हार पर निराशा जताते हुए उन्होंने इसे टीम का आईपीएल के इस सत्र का सबसे खराब प्रदर्शन बताया ।

सनराइजर्स ने आखिरी लीग मैच में मंगलवार को मुंबई को दस विकेट से हराकर प्लेआफ में जगह बनाई ।

यह भी पढ़े | SRH vs MI IPL Match 2020: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य.

रोहित ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हम इस दिन को याद नहीं रखना चाहेंगे । यह इस सत्र का सबसे खराब प्रदर्शन रहा । हमने कुछ प्रयोग किये जो चल नहीं सके । शीर्षक्रम के विकेट भी जल्दबाजी में गंवा दिये ।’’

अपनी वापसी पर उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे मैदान पर लौटकर अच्छा लग रहा है । कुछ मैच और खेलने हैं और फिर देखते हैं कि कैसा रहता है । हैमस्ट्रिंग अब पूरी तरह से ठीक है।’’

यह भी पढ़े | Fantasy Leagues Apps: विराट कोहली और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की बढ़ी मुश्किलें, फैंटेसी स्पोर्ट्स एप्स प्रमोट करने को लेकर मद्रास हाईकोर्ट का नोटिस.

रोहित को इसी चोट के कारण आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुना गया ।

उन्होंने मैच में ओस की भूमिका पर कहा ,‘‘ इसे देखने के दो तरीके है । वानखेड़े स्टेडियम पर हमेशा ओस रहती है तो हम टॉस हारने पर निराश नहीं होना चाहते । हमने रन नहीं बनाये जिससे हम पर दबाव बना । हम पावरप्ले में विकेट भी नहीं ले सके ।’’

उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस हार को भुलाकर अगले मैच में जीत की राह पर लौटेगी ।

रोहित ने कहा ,‘‘यह मजेदार प्रारूप है जिसमें लगातार अच्छा खेलना होता है । आप दिल्ली कैपिटल्स पर मिली दो जीत को याद करना चाहोगे लेकिन हमें वर्तमात में जीना है और लगातार सुधार करना है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस हार को हम यही भूलकर नये सिरे से वापसी करेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).