हमारी कहानी खत्म हो गई : नीतू ने ऋषि कपूर को याद किया
कपूर ने दो साल तक रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) से लड़ने के बाद बृहस्पतिवार सुबह यहां के एच एन रिलायंस अस्पताल में आखिरी सांस ली।
मुंबई, दो मई नीतू कपूर ने अपने पति एवं दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को मार्मिक श्रद्धांजलि देते हुए प्रेम से भरे जीवन के दोनों के सफर को याद किया।
कपूर ने दो साल तक रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) से लड़ने के बाद बृहस्पतिवार सुबह यहां के एच एन रिलायंस अस्पताल में आखिरी सांस ली।
शनिवार को नीतू ने कपूर की एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें वह एक पेय का आनंद लेते और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते दिखते हैं।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हमारी कहानी खत्म हुई।”
बॉलीवुड के पर्दे और पर्दे से इतर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक, ऋषि और नीतू कपूर की जोड़ी थी। वे लगभग 40 साल से शादी के बंधन में बंधे हुए थे।
दोनों सबसे पहले 1974 में आई फिल्म “जहरीला इंसान” के सेट पर मिले थे, जिसके बाद वे अच्छे दोस्त बने और जल्द ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।
इसके बाद यह जोड़ी ‘रफ्फू चक्कर’, ‘खेल खेल में’, ‘कभी कभी’, ‘दूसरा आदमी’ और ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिखाई दी।
दिल्ली में सगाई करने के बाद, दोनों ने 1981 में मुंबई में शादी कर ली।
ऋषि कपूर और नीतू कपूर के दो बच्चे हैं - ऋद्धिमा कपूर साहनी और अभिनेता रणबीर कपूर।
फिल्मों की दूसरी पारी में, ऋषि कपूर नीतू के साथ ‘दो दूनी चार’ और ‘बेशरम’ जैसी फिल्मों में नजर आए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

