देश की खबरें | हमारा पूरा देश स्वास्थ्य सुविधाओं के परिवर्तन से गुजर रहा है : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा हमारा पूरा देश स्वास्थ्य सुविधाओं के परिवर्तन से गुजर रहा है। उन्‍होंने कहा क‍ि पिछले 9 वर्षों में पहली बार देश के गरीब से गरीब को यह एहसास हुआ है कि देश के अस्पताल उसके इलाज के लिए भी उपलब्ध हैं।

जयपुर, 10 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा हमारा पूरा देश स्वास्थ्य सुविधाओं के परिवर्तन से गुजर रहा है। उन्‍होंने कहा क‍ि पिछले 9 वर्षों में पहली बार देश के गरीब से गरीब को यह एहसास हुआ है कि देश के अस्पताल उसके इलाज के लिए भी उपलब्ध हैं।

प्रधानमंत्री सिरोही जिले के आबूरोड में ब्रह्मकुमारीज द्वारा सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल अस्पताल एवं अन्य परियोजनाओं की आधारशिला समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मोदी ने कहा, ‘‘आज हमारा पूरा देश स्वास्थ्य सुविधाओं के तेजी परिवर्तन से गुजर रहा है। पिछले नौ वर्षों में पहली बार देश के गरीब से गरीब को भी यह अहसास हुआ है कि देश के अस्पताल उसके इलाज के लिए आसानी से उपलब्ध हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें एक बड़ी भूमिका आयुष्मान भारत योजना ने निभाई है। आयुष्मान भारत योजना ने सरकारी ही नहीं… निजी अस्पतालों के दरवाजे भी गरीबों के लिए खोल दिये हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पांच लाख रूपये तक का खर्च सरकार उठाती है।इस योजना का लाभ देश के चार करोड़ से ज्यादा गरीब उठा चुके है।

उन्होंने कहा कि जन औषधि केन्द्रो पर मिल रही सस्ती दवाइयों की वजह से भी गरीब और मध्यम वर्ग के 30 हजार करोड़ रूपये बचे है।

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले के दस सालों में 150 से भी कम मेडिकल कॉलेज बने थे। बीते नौ वर्षो में देश में 300 से अधिक नये मेडिकल कॉलेज बने है।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हमारे पूरे देश में चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस) की 50 हजार के आसपास सीटें थी..आज देश में एमबीबीएस की सीटें एक लाख से भी अधिक हो गई है।

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले स्नातकोत्तर (पीजी) की भी 30 हजार के आसपास ही सीटें थी अब पीजी सीटों की संख्या भी बढ़कर 65 हजार से ज्यादा हो गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब इरादा नेक हो.. समाज की सेवा का भाव हो तो ऐसे ही संकल्प लिये जाते है और संकल्प सिद्ध भी किये जाते है।’’

मोदी ने कहा कि हमारा फोकस सिर्फ मेडिकल कॉलेज और चिकित्सक तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार नर्सिंग के क्षेत्र में भी युवाओं को नये अवसर दे रही है और हाल में सरकार ने देश में 150 से अधिक नये नर्सिंग कॉलेज को स्वीकृति दी।

उन्होंने इस अभियान के तहत यहां राजस्थान में 30 से ज्यादा नर्सिंग कॉलेज बनेंगे। इसका लाभ निश्चित तौर संस्था के सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल अस्पताल को भी होने वाला है।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित देशभर से ब्रह्मकुमारीज संस्था से जुड़े लोगों से कहा आप सभी इस कर्तव्य काल के प्रेरणा पुंज की तरह हैं। ब्रह्मकुमारीज एक आध्यात्मिक संस्था के तौर पर समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के लिये काम करती है लेकिन साथ ही आप समाज सेवा से लेकर विज्ञान, शिक्षा को बढ़ावा देते है। सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिये भी पूरी तरह समर्पित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\